बक्सर। भोजपुरी संगीत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले संगीतज्ञ भरत शर्मा के अपमान पर लोक गीत के कलाकार आग बबूला हैं। सभी ने एक स्वर में कहा कि एक निजी चैनल में कार्यक्रम के दौरान कल्पना जो बर्ताव उनके साथ किया है वह अशोभनीय है। वहीं भोजपुरी विकास सेवा समिति के अध्यक्ष नंद कुमार तिवारी ने गायिका कल्पना के खिलाफ आंदोलन की बात कही है।
एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बतौर अतिथि जज के रुप में भाग ले रहे भरत शर्मा व्यास पर गायिका कल्पना ने तल्ख टिप्पणी की थी। जिसको लेकर भोजपुरी के कलाकारों में गहरा आक्रोश है। भरत शर्मा ने जागरण से बातचीत में कहा कि वह काफी दुखी हैं। वहीं, विष्णु ओझा ने कहा कि भरत जी का अपमान भोजपुरी का अपमान है। ऐसा करने वाले को सार्वजनिक रुप से माफी मांगनी चाहिए।
चर्चित लोक गीत गायक गोपाल राय ने कहा कि भरत शर्मा भोजपुरी गायकी के आदर्श हैं। उनके साथ जो व्यवहार हुआ है वह भोजपुरी कलाकारों को आहत करने वाला है। गायक सुशील राय ने कहा कि भरत शर्मा के बारे में जो गलत बोले उसे भोजपुरी का ज्ञान नहीं है। हम हर तरह से उसका विरोध करेंगे।
गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू ने कहा कि हम लोग उन्हें सम्मान की नजर से देखते हैं। उनके बारे में कुछ भी गलत कहने वाले को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। गायिका कीर्ति ने कहा कि जो भोजपुरी माटी का होता है। वहीं संस्कार जानता है। कल्पना गैर भोजपुरी भाषी प्रदेश की हैं। इसलिए उन्हें सिर्फ भोजपुरी गाना आता है, किसी का आदर करना नहीं। (साभार: दैनिक जागरण)



Raur comment padhi ke dil khush ho gayl aur ee sahi bat bate ke je eh mati ke na hawe okra se humani ke sanskar ke umeed kayl galat bate.
Bhojpuri ego bhasha hi na balki hamni ke sanskar bhi hawe ...
Jai bhojpuri
Raur Apne
Navin
Bharat jee hamnee kay bhojpureya maati kay shaan bhani unkar apman karay kay phahalay kalpna kay soch labay kay chahe. ang pardashan ya sexy gana ga labay say koi gayak naykay ho ja la. yee sab to koy bhee kar layga. lakin bharat jee nay jo diyya usay kalpna ko 14 janammay bhee hanshil nahi hoga.
Thanks
is par bhi Bharat Sharma ji jaise sangitagya lok gayak ka apman unke BIMAR MANSIKTA ko dikhata hai unhe manorogi samajhkar maf kar dena chahiye.