Home Culture Festivals बिग बॉस के घर जायेगा छठ का प्रसाद

बिग बॉस के घर जायेगा छठ का प्रसाद

E-mail Print PDF
share
जमशेदपुर। कहा जाता है कि छठ का प्रसाद ग्रहण करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। और बात जब भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी की हो, तो उनका छठ प्रेम जगजाहिर है। पिछले कुछ सालों से मनोज तिवारी भोजपुरिया डॉट कॉम की छठ प्रसाद वितरण की मुहिम से जुडे हुए हैं, और छठ के अवसर पर मुंबई के छठ घाटों पर उनको लगातार देखा जाता रहा है।
 
पिछले कई सालों से भोजपुरी-भाषियों की सबसे बडी वेबसाइट भोजपुरिया डॉट कॉम लगातार भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी व रवि किशन समेत सैकडों लोगों को प्रसाद भेजती रही है, और इस साल जबकि मनोज तिवारी ”बिग बॉस” के घर में हैं, तो वेबसाइट ने उन्हें छठ का प्रसाद “बिग बॉस” के घर में ही भेजने का फैसला किया है। इस बारे में बात करते हुये भोजपुरिया डॉट कॉम के निदेशक सुधीर कुमार ने बताया कि “हम लोग पिछले कुछ दिनों से कार्यक्रम से जुडे लोगों से इस बारे में बात कर रहे थे, और आज हमें आयोजकों से बिग बॉस के घर में प्रसाद भेजने की अनुमति मिल गई है।“
 
सुधीर कुमार ने आगे बताया कि “छठ प्रसाद वितरण की हमारी मुहिम को समाज के हर तबके द्वारा सराहा गया है। इस साल चूंकि मनोज तिवारी बिग बॉस के घर में हैं, इसलिये हम उनके लिये तथा बिग बॉस के घर में रह रहे बाकी प्रतिभागियों के लिये छठ का प्रसाद वहाँ भेजेंगे। शनिवार को छठ पूजा के समापन के तुरंत बाद हमारे प्रतिनिधि मुंबई में कार्यक्रम के आयोजकों को छठ का प्रसाद सौंपेंगे, जिसे रविवार को बिग बॉस के घर में पहुँचा दिया जायेगा।“
 
बिग बॉस के घर में कई प्रतिभागी हैं, जिनके लिए शायद यह छठ प्रसाद ग्रहण करने का पहला मौका हो, और इस से यह देखना रोमांचक होगा कि वो लोग प्रसाद को किस तरह लेते हैं। परिणाम चाहे जो हो, लेकिन यह तय है कि “छठी मईया” का यह प्रसाद मनोज तिवारी और बाकी लोगों को भोजपुरिया संस्कृति के बारे में और जानने व समझने का एक नया अवसर जरुर देगा।
 
ज्ञात हो कि भोजपुरिया डॉट कॉम भोजपुरी बोलने वालों का सबसे बडा पोर्टल है, जिसने भोजपुरी भाषा व संस्कृति को लेकर देश-विदेश में कई अवार्ड जीते हैं। हर साल यह वेबसाइट देश भर में रहने वाले हर उस व्यक्ति को छठ का मुफ्त प्रसाद भेजती है, जो साइट पर आकर अपना नाम-पता दर्ज कराता है। पिछले साल इस वेबसाइट द्वारा एक हजार से ज्यादा लोगों को छठ का प्रसाद भेजा गया था।

Related news items:

 
Comments (1)
जय हो छठ मईया के
1 Thursday, 11 November 2010 19:38
Navin Bhojpuria
इहे कहाला सरधा रहे त माई के प्रसाद कतहु पहुंच जाई ।

भाई सुधीर जी राउर एह प्रयास के केतनो तारीफ कईल जाउ त उ कमे कहाई ।

आ एह खुशी के अनुभव त अब अम्नोज तिवारी जी ही बता सकेनी बाकी हाम सोच सकेनी की माई के भक्त के खुशी अपरम्पार होई ।

जय हो मईया के

जय भोजपुरी