जमशेदपुर। हर साल की भांति इस साल भी भोजपुरी की सबसे बडी वेबसाइट भोजपुरिया डॉट कॉम पर छठ का प्रसाद उपलब्ध होगा। ज्ञात हो की यह वेबसाइट भोजपुरी-भाषियों और बाकी लोगों के लिये यह सुविधा उपलब्ध कराती है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढी को अपनी संस्कृति से जोडे रखना है। इस बारे में जानकारी देते हुये भोजपुरिया डॉट कॉम के निदेशक सुधीर कुमार ने बताया कि पिछले साल एक हजार से अधिक लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया था। “कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर साल सैकडों लोग हमारी वेबसाइट पर आकर एक फार्म भरते हैं, जिसके बाद उन्हें प्रसाद भेजा जाता है। दुनिया भर में अपने आप में अकेली और सबसे बडी छठ प्रसाद वितरण की इस व्यवस्था की खासियत यह है कि इसमें प्रसाद पाने के इच्छूक लोगों से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता।“
साल 2005 से लगातार जारी इस मुहिम के द्वारा बिहार/उत्तर प्रदेश के गाँवों से बाहर काम कर रहे लोगों, छात्रों और विशेषकर उन लोगों तक प्रसाद पहुँचाया जाता है, जो किसी कारणवश पूजा में नहीं शरीक हो पाते हैं। “यह छठी माई की कृपा ही है कि पिछले साल जाति-धर्म और संप्रदाय के बंधन के उपर उठ चुकी हमारी इस सुविधा का लाभ कुछ मुस्लिम परिवारों ने भी उठाया था, और उनको भी प्रसाद भेजा गया था। इसके अलावा IIM, IIT, और XLRI सरीखे प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययनरत छात्र तथा वहाँ के कर्मचारी भी भारी संख्या में प्रसाद मँगाते हैं।“ सुधीर कुमार ने बताया।
इस सुविधा के तहत लोगों को केवल एक साधारण ऑनलाइन फार्म पर अपना नाम पता दर्ज कराना होता है, जिसके बाद छठ के अगले दिन उनके पते पर प्रसाद भेज दिया जाता है। छठ प्रसाद की ऑनलाइन बुकिंग 11 नवम्बर को सुबह 7 बजे के बाद से की जा सकती है। पहले बुकिंग कराने वाले 1001 लोगों को यह सुविधा “पहले आओ-पहले पाओ” के तर्ज पर दी जायेगी। देश भर में चर्चित इस प्रसाद के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। प्रसाद के अलावा भोजपुरिया डॉट कॉम पर छठ से जुडी ई-ग्रीटिंग भी नि:शुल्क उपलब्ध है, जिसका इस्तेमाल अपने चाहने वालों को शुभकामना भेजने के लिये किया जा सकता है। इसके अलावा भोजपुरिया डॉट कॉम की सहयोगी वेबसाइट जयभोजपुरी डॉट कॉम पर इस साल देश के हर कोने में होने वाले छठ के आयोजन की खबरें व फोटो उपलब्ध रहेंगी।
इस साल छठ प्रसाद वितरण की इस मुहिम में वेबसाइट को भोजपुरी टीवी चैनल मैजिक टीवी, श्री अशोक गुप्ता, श्री नवीन कुमार व श्री रवि शेखर का सहयोग मिल रहा है। ज्ञात हो कि भोजपुरिया डॉट कॉम भोजपुरी-भाषियों का सबसे बडा पोर्टल है, जिसने देश के सर्वेश्रेष्ठ कल्चरल वेबसाइट के अलावा देश-विदेश में कई अन्य पुरस्कार जीते हैं। भोजपुरिया डॉट कॉम द्वारा पिछले साल शुरु की गई सोशल वेबसाइट जयभोजपुरी डॉट कॉम भी काफी तेजी से प्रसिद्ध हो रही है, और हजारों लोग इस से जुड कर अपने विचारों, तस्वीरों, रचनाओं आदि का आदान-प्रदान कर रहे हैं।
छठ के प्रसाद मँगाये खातिर एहिजा क्लिक करीं...




छठी मइया रउरा सब पे आपन कृपा बनवले रहस...
जय भोजपुरी
पंकज प्रवीण
छठ मईया से बस इहे प्रार्थना बा की आपन आशिर्वाद सबकरा पे बनवले रहस ।
आ एह पावन त्योहार पे पुरा विश्व के बहुत बहुत बधाई आ शुभकामना बा ।
धन्यवाद के साथ जय भोजपुरी
BAHUT BAHUT DHAYANVAAD BA .
HAMRA TARAF SE .
सबसे पहिले रउरा के और समस्त भोजपुरिया समाज के छठ पर्व के शुभकामना
सुधीर जी रउरा बहुत नेक काम करत बानी छठी माई रउरा पर हमेशा सनेह बनवले रखे
धन्यवाद
जय भोजपुरी
मैं और मेरे जैसे बहुत से लोग जो किसी न किसी कारण से अपने घरों से दूर हैं और छठ के प्रसाद से वंचित रह जाते हैं, उनके लिए भोजपुरिया.कॉम छठी मईया का वरदान ही है....
@अजीत जी, निचे लिंक पर एगो फार्म दिहल बा, ओकरा के भरला पर रउआ के प्रसाद भेज दिहल जाई। - संचालक
i m missing chat puja
MAY CHATHA MAIYA BLESS YOU